फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने छात्रा को घर से किया अगवा, बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के गुंगवा का बाग तिराहे से कार सवार युवकों ने एक छात्रा को उसके घर से अगवा कर लिया। आरोपी युवक सिपाही है और पीड़ित छात्रा का रिश्ते में बहनोई लगता है। छात्रा के अपहरण की भनक लगने पर सक्रिय हुई कोखराज पुलिस ने उसे बरामद कर सकुशल घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मामले में कोखराज पुलिस ने मुख्य आरोपी सिपाही व उसके भाई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिपरी कोतवाली के गुंगवा का बाग निवासी एक रिटायर्ड फौजी की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। सरायअकिल के तिल्हापुर गांव निवासी उसकी चचेरी बहन का देवर सिपाही है। इन दिनों वह औरैया जनपद में तैनात है। सोमवार की सुबह युवती अपने घर पर थी।
घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। आरोप है कि इसी समय कार सवार तीन युवक युवती के घर पर आए और युवती को जबरन कार से अगवा कर फरार हो गए। घटना से परेशान परिजनों ने सूचना इलाकाई पुलिस को देते हुए अपहरणकर्ताओं का पीछा किया।
विज्ञापन

सूचना पर सक्रिय हुई कोखराज पुलिस ने कार सवार युवकों का पीछा कर कानपुर जनपद की सीमा पर अपहरणकर्ताओं को छात्रा के साथ बरामद कर लिया। मामले में इंस्पेक्टर कोखराज पीके राय ने बताया कि युवती को सकुशल उसके घर भेज दिया गया है। अगवा करने वाला युवक महेंद्र कुमार पीड़ित छात्रा का रिश्ते में बहनोई लगता है। मामले में महेंद्र और उसके भाई राजेंद्र कुमार निवासी तिल्हापुर थाना सरायअकिल सहित एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के अन्य पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें