फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नील गाय को बचाने में पेड़ से टकराकर कार चालक की मौत, एक जख्मी

Mon, 02 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के कादीपुर गांव के समीप शनिवार रात नील गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं, साथ रहा एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के चांदपुर कोतवाली के अमौली गांव निवासी अजीत कुमार दीक्षित (38) कार चालक था। शनिवार रात वह कानपुर के किदवई नगर निवासी अनुभव तिवारी के साथ प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में सैनी कोतवाली के कादीपुर गांव के समीप कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में चालक समेत दोनों लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में कार चालक अजीत की मौत हो गई। हादसे की खबर सुन बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। रविवार को परिजन शव पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें