फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोली तालाब के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मजार व पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के कैथी पर मजरा अफजलपुर वारी निवासी गुड्डू अपने एक रिश्तेदार के साथ सिराथू गए थे। घर लौटते समय सुबह नौ बजे पइंसा गांव स्थित डोली तालाब के आगे पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी मजार व महुआ के पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कार से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें