Capture miscreants from their bases and send them to jail: ADG
- फोटो : KAUSHAMBI
बदमाशों को उनके ठिकानों से पकड़कर भेजें जेल : एडीजी
मंझनपुर और सरायअकिल कोतवालों के साथ एडीजी ने की अपराध समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के नोडल अफसर और मानवाधिकार आयोग के एडीजी एमके बसाल ने रविवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में मंझनपुर और सरायअकिल कोतवालों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बदमाशों को उनके ठिकानों से पकड़कर जेल भेजने का आदेश दिया। कोविड-19 से बचाव के इंतजामों पर खास फोकस रहा।
अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार एमके बसाल को जिले का नोडल अफसर बनाया गया है। शनिवार को वह शासन की प्राथमिकता वाले 12 बिंदुओं की समीक्षा करने कौशाम्बी आए थे। पहले दिन एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में उन्होंने अपराधों और उनकी रोकथाम, पाक्सो एक्ट के मामलों में कार्रवाई, कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की थी। मंझनपुर व भरवारी में हॉटस्पॉट जोन तथा कोखराज कोतवाली का निरीक्षण किया था। इसके बाद रविवार को एडीजी ने एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर, मंझनपुर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय तथा सरायअकिल कोतवाल विजय विक्त्रस्म सिंह को सर्किल के क्षेत्राधिकारियों संग दुर्गा भाभी सभागार बुलाया। यहां दोनों कोतवाली क्षेत्रों में हुए अपराध, अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई समेत तमाम जानकारियां लीं। कहा कि कोतवालियों में किसी को भी बिना थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाए। जरूरत पड़ने पर किसी कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आना पड़े तो एहतियात बरता जाए। नेताओं का संरक्षण प्राप्त अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सूची बनाकर अभियान चलाते हुए टॉप-10 बदमाशों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया। कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बढ़ना नहीं चाहिए। ऐसा हुआ तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अभिनंदन ने बताया कि रविवार को रात तक एडीजी लखनऊ चले जाएंगे।