फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
Candle march in memory of Pulwama martyrs - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

अटेवा ने सैनिकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को अटेवा के बैनर तले कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पीड़ित परिजनों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर शहीदों के परिवारीजनों को एक करोड़ की मदद राशि भी दी जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल टीचर एंड इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले शुक्रवार को जिले भर के शिक्षक व अन्य कर्मचारी मंझनपुर स्थित डायट मैदान में इकट्ठा हुए। डायट मैदान से प्रमुख चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद पहली पुण्य तिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अटेवा के जिला संयोजक कुशल सिंह ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार शहीदों के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रुपये की मदद देती है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था लागू नहीं है। पदाधिकारियों ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए सभी सैनिकों के परिजनों को भी एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग यूपी सरकार से की। शिक्षक नेता अरुण गोविल सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारीजनों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाना चाहिए। इस मौके पर अभिषेक सिंह, विष्णु सिंह, सोहनलाल, धनंजय, अजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें