Campaign to link voter list with Aadhaar will start from August 1
नेमतदाता सूची में वोटरों के आधार को लिंक करने के लिए एक अगस्त से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं सभी बीएलओ को पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिए।
डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मलित मतदाताओं की प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण व आगामी चुनाव को बेहतर तरीके से कराने के लिए वोटरों से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र कर उन्हें मातादाता सूची से जोड़ने के लिए एक अगस्त से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी व सभी बीएलओ इस कार्य को सही तरीके से संपन्न कराए। कहा कि राजनैतिक दल भी सहयोग करें।
अपर जिलाधिकारी जय चंद्रय पांडेय ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए फार्म 6 बी जमा करने को सात व 21 अगस्त को जिले के मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर बूथों का भ्रमण कर बीएलओ के कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी एसडीएम, सभी तहसीलदारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।