फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 630 विकलांगों ने कराया पंजीयन

Fri, 19 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)।  नवीन मंडी ओसा में बृहस्पतिवार को  विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के 630 विकलांगों ने पंजीयन कराया है। चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों के विकलांगता की जांच की और  प्रमाणपत्र जारी किया। कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को उपकरण वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहा कि जिले के पांच हजार विकलांगों का पंजीयन करके उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विकलांग अपने को समाज में उपेक्षित महसूस न करें। कैंप में मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के 630 विकलांगों ने पंजीयन कराया। जिला सूचनाधिकारी जेएन यादव ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट में उपकरण वितरित किए जाएंगे। एलिम्को कंपनी द्वारा विकलांगों को उपकरण की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसडब्लयूओ सुधीर गुप्ता, डीएसओ अखिल सिंह, डीपीओ राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें