कडा में गंगा जी की दूसरी धारा में फंसे ऊंट को निकलते लोग
क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी की छोटी धारा में एक ऊंट के फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। तरबूज की खेती के लिए ऊंट पर गोबर की खाद लादकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक ऊंट का पैर धारा में फंस गया और वह धंसता चला गया। ऊंट चालक द्वारा काफी देर तक प्रयास किए जाने के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय और संस्था की टीम मौके पर पहुंची और गंगा की दूसरी धारा से नदी में उतरकर रस्सी और बल्ली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ऊंट को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान अमित गोताखोर, सोनू सोनकर, हिमांशु जायसवाल, कार्तिक मोदनवाल, पंकज निषाद, अमन निषाद, समीर निषाद आदि रहे।