Kaushambi : शूटर कवि अहमद के करीबियों के यहां छापेमारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
इतना ही नहीं 315 बोर के 54 कारतूस व 12 बोर के 19 कारतूस बरामद हुए। हैरानी की बात यह रही कि जिन घरों से असलहे बरामद हुए वहां से 12 बोर के 65 खोखे बरामद हुए। पुलिस ने अब्दुल कवि के ससुर मो. आवेश, कवि के जीजा का भाई बेरुई निवासी मो. इरफान, कवि की बहन शमशुल निशा पत्नी लियाकत निवासी बेरुई, कवि की बहन तबस्सुम, जीजा लियाकत अली निवासी बेरुई को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार को भी एएसपी समर बहादुर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने अब्दुल कवि के गांव भखंदा में सघन तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान भखंदा के निजामउद्दीन, शाहिद उर्फ राजू, मो. असलम, कटैया के अजमल व बेरुई के बिलाल को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों के पास से भी तीन सिंगल बैरल बंदूक, तीन दोनाली बंदूक, दो रायफल व एक तमंचा बरामद हुआ था। इसके अलावा 93 कारतूस बरामद हुए थे।
Kaushambi : इनामी शूटर अब्दुल कवि की खोजबीन के लिए लगाए गए पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
शूटर अब्दुल कवि और उसके परिवार के सदस्य वांछित हैं। पता चला कि इलाके के लोग उसे व उसके आरोपी भाई वली को शरण देते हैं। इस पर कवि की ससुराल कटैया व आसपास के मजरों में तलाशी अभियान चलाया गया। पांच लोग पकड़े गए हैं। उनके पास से आठ लाइसेंसी व पांच नाजायज असलहे बरामद हुए हैं। इनको शरण देने वालों को चिन्हित कर आगे भी कार्रवाई की जाती रहेगी। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
जमींदोज किया जा सकता है शूटर के ससुर का घर
शनिवार को कटैया स्थित शूटर अब्दुल कवि की ससुराल में जब पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी तभी वह राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने शूटर के ससुर मो. आवेश के घर की नापजोख की। चर्चा रही कि भवन के निर्माण में ग्राम समाज की कुछ भूमि भी है। इसे लेकर