सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र महेवाघाट के पास एक कारखाना निर्माणाधीन है। यहां उपकेंद्र में लगे 10 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्शन दे दिया गया था।
वैसे तो उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर से सामान्य कनेक्शन दिया नहीं जा सका लेकिन, यहां तो कटिया लगी थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में यह खबर प्रकाशित की तो कटिया के लिए लगाई गई केबल हटा दी गई। लेकिन, बिजली चोरी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जेई अंबिकेश पटेल ने मंगलवार को इसे अस्थायी कनेक्शन बताया था। बुधवार को अवैध कनेक्शन होने की जानकारी दी। इस संबंध में एक्सईएन अंकित कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। संवाद