फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए राष्ट्र द्रोहियों के लिए घातक, देशवासियों के लिए नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए राष्ट्र द्रोहियों के लिए घातक, देशवासियों के लिए नहीं
विज्ञापन

एमएस इंटर कॉलेज बजहा में गोष्ठी का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बजहा स्थित एमएस इंटर कॉलेज में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व अभिनव नर नारायण दिव्य निकेतन समिति की ओर से किया गया था। एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता तथा भाजपा नेता चंद्रदत्ता शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके इसकी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्र द्रोहियों के लिए घातक है। घुसपैठियों को देश से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। देशवासियों को इससे किसी तरह का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शहीद कैप्टन विजय प्रताप डिग्री कॉलेज कोइलहा की प्राचार्या डाक्टर संगीता पटेल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्या योगमाया बाजपेई, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी, सुधांशु, रोहित, गिरजेश नारायण, लाल सिंह, रितिक केसरवानी, निधि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें