फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी का विरोध, लाठी चार्ज

विज्ञापन
कौशाम्बी के करारी में बुधवार को प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी का विरोध, लाठी चार्ज
विज्ञापन

शहजादपुर में नेशनल हाईवे किया जाम, करारी में प्रमुख चौराहे पर हंगामा
जिलेभर में 60 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
बहुजन क्रांति मोर्चा ने बुधवार को किया था भारत बंद का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का बुधवार को दोआबा में कड़ा विरोध हुआ। भारत बंद का असर मिलाजुला रहा, लेकिन कई जगहों पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने सड़क जाम करने के साथ ही उग्र प्रदर्शन किया। इस पर मजबूर होकर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। जिले भर में पुलिस ने करीब 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था। करारी कस्बे के आजाद नगर में दोपहर को मोर्चा के पदाधिकारियों व मुस्लिम समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुतला फूंकने की भी योजना थी। इसकी जानकारी होते ही सीओ सिटी एसएन पाठक, कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनने पर लाठी भांजना शुरू कर दिया। इससे तितर-बितर हुई भीड़ चौराहे पर विरोध, प्रदर्शन करने लगी। पुलिस को यहां भी लाठी पटकनी पड़ी। करारी के छपरा बाग ग्राउंड में भी लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पर पुलिस को देखते ही फरार हो गए। करारी पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर लाइन भेज दिया है। लाठी चार्ज होने से तकरीबन आठ लोगों के मामूली तौर पर घायल होने की खबर है। इसी तरह गेरसा चौराहे पर मोर्चा के जिला सह संयोजक मनका प्रसाद की अगुवाई में लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इससे भरवारी-मंझनपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस रास्ता बहाल करा सकी। बिजिया चौराहे पर भी मोर्चा के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही थी। इस बीच वे सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। ऐसे में यहां भी पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे हंगामा चला। आठ उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं शहजादपुर में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटे भर बाद मामूल बल प्रयोग करके पुलिस आवागमन बहाल करा सकी। चायल में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश अली की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने तिल्हापुर मोड़-मनौरी मार्ग जाम कर दिया। घंटे भर तक चले हंगामे के बाद पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। तिल्हपुर मोड़ में प्रयारागज-सिराथू मार्ग लगभग घंटे भर के लिए जाम किया गया। पश्चिमशरीरा, भरवारी, सरायअकिल, शमसाबाद, सिराथू, अजुहा आदि में भी विरोध, प्रदर्शन हुआ।
----
मंझनपुर में भी जबर्दस्त हंगामा
मंझनपुर। मंझनपुर में भी बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा कार्यकर्ताओं व मुस्लिम समाज ने जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। तकरीबन 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
----
सुजातपुर में रेलमार्ग बाधित करने की कोशिश
मंझनपुर। बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुजातपुर बम्हरौली में रेलमार्ग बाधित करने का प्रयास किया। शहजादपुर से जाम हटवाने के बाद वह रेल लाइन की ओर कूच कर गए। हालांकि इससे पहले ही कोतवाल राकेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ दिया। इससे रेलमार्ग पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

----
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मंझनपुर। विरोध, प्रदर्शन में सभी जगह महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करारी में मुस्लिम समाज की महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं। गेरसा और शहजादपुर में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इनको देख एक दफा पुलिस के कदम पीछे हुए, लेकिन हालात सामान्य करने के लिए बल का प्रयोग करना ही पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें