फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की बेटी का अपहरण, तनाव

विज्ञापन
Businessman's daughter kidnapping, tension in Karari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कारोबारी की बेटी के अपहरण पर हंगामा, तनाव
विज्ञापन

करारी में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विहिप कार्यकर्ताओं संग किया कोतवाली का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। दिनदहाड़े अगवा की गई कारोबारी की बेटी का हफ्ते भर बाद भी सुराग नहीं लगने पर बुधवार को करारी में तनाव फैल गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। विहिप कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली का घेराव किया। लगभग चार घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद एएसपी, एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। आक्रोशित लोगों ने 24 घंटे के भीतर लड़की की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करारी नगर के एक दवा व्यवसायी की बेटी का 27 जून को कस्बे में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपहरण कर लिया था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इससे नाराज परिजनों, कारोबारियों व विहिप कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विनय कुमार की अगुवाई में सुबह ही रामलीला मैदान में बैठक की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पैदल ही जाकर कोतवाली का घेराव किया। भीड़ अधिक होने के कारण चौराहे पर तकरीबन आधे घंटे तक जाम लगा रहा। हालात को काबू में करने को पांच कोतवाली की फोर्स और पीएसी मौके पर बुला ली गई। गुस्साए व्यापारी तथा विहिप कार्यकर्ता कोतवाली में एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ सिटी एसएन पाठक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। करीब चार घंटे बाद कप्तान ने एएसपी अशोक कुमार व एसडीएम सतीश चंद्र को मौके पर भेजा। दोनों अफसरों ने ज्ञापन लिया। साथ ही जल्द ही लड़की की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ। विहिप के जिला संगठन मंत्री विनय कुमार ने बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी है। चेतावनी दी है कि इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें