घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस समेत परिजनों को दी। जानकारी पाकर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में फील्ड यूनिट की टीम बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। लोगों की मदत से पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पिता और भाई कुछ बता नहीं पा रहे हैँ। फॉरेंसिक टीम ने मृतक की जेब से मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसका लाक खुलने के बाद ही कुछ पता चलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोहे की पाइप से बनी सीढ़ी में चढ़ कर युवक ने फंदा लगाया गया है। झूल रहे शव से सीढ़ी दो फ़ीट के बगल में खड़ी थी। साधारण घटना की सूचना के तौर पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।