फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: सड़क पर खड़ी होती हैं बसें, मुख्य चौराहे पर लगता है जाम

Mon, 13 Feb 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी होती हैं बसें, मुख्य चौराहे पर लगता है जाम
विज्ञापन

सैनी में बस स्टैंड होने के बाद भी मनमानी करते हैं चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी कस्बे में बस स्टैंड होने के बावजूद मुख्य चौराहे पर बसें रोक कर सवारियों को बैठाया और उतारा जाता है। इससे चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहता है।
सैनी कस्बे में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के चलते ओवर फ्लाई का निर्माण हो रहा है, जिससे वाहनों के आवागमन के लिए वनवे किया गया है। जिस कारण कस्बा स्थित बस अड्डा पर प्रयागराज की ओर से आने वाली रोडवेज बस को चालक सैनी चौराहे पर खड़ी कर सवारी भरते व उतारते हैं। वहीं बस से उतरने वाली सवारियों को लेने के लिए दर्जनों वाहन, ई-रिक्शा चालक पहुंच जाते हैं। आड़े तिरछे वाहन खड़े कर सावरियां भरते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कस्बे में रिक्शा व ऑटो स्टैंड भी नहीं है। चालक अपने ई-रिक्शा, ऑटो व रिक्शा चौराहे पर खड़े करते हैं। इससे जाम की समस्या और भी बढ़ गई है। दोपहर और शाम को हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। ओवर फ्लाई निर्माण के चलते सैनी बस स्टैंड परिसर में यात्री बसों का आना-जाना बंद हो गया।
कस्बे के सुशील कुमार, अनिल गुप्ता, अंबुज केसरवानी आदि ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि समस्या को दूर कराने में अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें