फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होली पर जारी रहेगी बस सेवा, वाहनों पर रंग न डालने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग की ओर से सभी प्रमुख रूटों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के साथ बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार मंगलवार को शाम छह बजे तक रोडवेज बसों ने करीब 50 फेरे लगाए, जिनमें लगभग 2000 यात्रियों ने सफर किया। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। इसे देखते हुए बसों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
परिवहन निगम ने लोगों से अपील की है कि होली के उत्साह में बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर रंग या गुलाल न डालें। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान बस सेवा बाधारहित जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें