फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी का आरोपी बस चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
Bus driver accused of molesting student arrested, sent to jail - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी करने वाला बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

कॉलेज आते-जाते रास्ते में कसता था फब्तियां, फोन पर करता था अश्लील बातें
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बीएससी की एक छात्रा से छेड़खानी करना एक निजी बस चालक को महंगा पड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद अन्य मनबढ़ चालकों के हौसले पस्त होंगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके की एक युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रतिदिन वह निजी बस से भरवारी स्थिति एक कॉलेज आती-जाती है। छात्रा की मानें तो बस का चालक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। कभी वह अपनी सीट के पास बैठने के लिए कहता है तो कभी देखते ही सीटी बजाता है। फब्तियां भी कसता। छात्रा का कहना है कि ड्राइवर उसका मोबाइल नंबर भी पा गया था। इसके बाद रात को फोन करके वो अश्लील बातें करता था। परेशान छात्रा ने सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर सोमवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार सुबह टेवां चौराहे के समीप से उसे गिरफ्तार करके मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें