फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय पर बदला जाए

विज्ञापन
Burned transformers should be replaced at fixed time - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय पर बदला जाए
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में बीच में आने वाले बिजली के खंभों को किनारे किया जाए: डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देेशित किया कि सड़क चौड़ीकरण में जहां बिजली के पोल बीच में आ रहे हैं उन्हें हटाकर किनारे किया जाए। साथ ही फुंके ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा पर बदला जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच कराई जाए। संस्थागत प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का तत्काल भुगतान किया जाए। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थित सुनिश्चित की जाए। विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के नए फार्म फीड कराए जाए। अफसरों को नियमित गोसंरक्षण केंद्रों का भ्रमण कर मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा गोवंश आश्रय स्थलों में उन्होंने जलभराव नहीं होने व रात के वक्त सुरक्षा गार्ड की तैनाती किए जाने को कहा। सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा नहरों में टेल तक पानी हर हाल में पहुंचाया जाए। निर्माण कार्यों में उन्होंने गुणवत्ता का खास ख्याल रखने को कहा। प्रोजेक्ट मैनेजरों को सप्ताह में एक बार निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखने के लिए निर्देशित किया। प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिन विभागों को लगाया गया है उन्हें श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा काम दिए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एसीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, डीडीओ विजय कुमार, डीएसटीओ श्रवण कुमार, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा सहित तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें