फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, फसल को लेकर किसान चिंतित

Mon, 04 Mar 2019 12:16 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल। स्थानीय तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।  सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बूदाबांदी के साथ शीतलहर से मौसम ने यू टर्न ले लिया है। ठंड बढ़ने से लोग रविवार को पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। उधर मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बसुहार गांव के रामधनी, पुरखास के दिलदार अहमद बेरौंचा के श्रीधर आदि किसानों का कहना है कि इस वक्त खेतों में सरसों, गेहूं, व आलू की फसल खड़ी है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी व शीतलहरी से फसलें खेत में गिरने लगी हैं। मौसम का यही हाल रहा तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। लेकिन आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मिट्टी में फुसफुसाहट के कारण तेज हवा में फसल गिरने का डर बना रहता है। फसल गिरने पर उसके दाने कमजोर हो जाएंगे। बूंदाबांदी ने गांव की गलियों में कीचड़ कर दिया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें