फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाजार में आम की बंपर आवक, दशहरी 50 रुपये किलो

Thu, 11 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी में आम से सजा बाजार-संवाद
विज्ञापन
फलों के राजा आम की आवक बढ़ने से बाजार महक उठे हैं। पिछले कुछ दिनों में दशहरी मलीहाबादी आम की खेप बड़ी मात्रा में पहुंच रही है। इससे आम के दाम में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है और लोगों की पहुंच फलों के राजा तक आसान हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक सीमित आपूर्ति के कारण आम ऊंचे दामों पर बिक रहे थे। अब बागानों से लगातार तुड़ाई होने और मंडियों में माल पहुंचने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। आम की दुकानें विभिन्न किस्मों से सजी हुई हैं। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अलग-अलग किस्मों का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
दशहरी, बादामी और तोतापरी किस्म के आम खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। दशहरी आम 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। वहीं, कुछ अन्य आम 50 से 55 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जा रहे हैं। यह कीमतों में आई नरमी का संकेत है।
विज्ञापन

व्यापारियों की बढ़ी उम्मीद, ग्राहकों को मिलेंगे विकल्प
व्यापारी बच्चा मियां, लाला और अनीस अहमद के अनुसार आम की आवक बढ़ी है। उनका कहना है कि बारिश के बाद कीमतों में अंतर आएगा। बारिश के साथ ही डाल के पके आम की आवक और भी बढ़ेगी। कई प्रजाति के आम पकेंगे और बाजार में आएंगे। इससे ग्राहकों को और भी विकल्प मिलेंगे।

बाजारों में ग्राहकों की बढ़ी संख्या
व्यापारियों का कहना है कि अभी कई बागानों में तुड़ाई जारी है। अगले कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में माल बाजार तक पहुंचेगा। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के आम आने से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि सुबह से शाम तक आम की बिक्री लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें