फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर-घर जले उत्सव के दीप, मनाई गई दीपावली

Tue, 23 Jan 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लोगों ने दीपोत्सव की तरह मनाया। रात को घर-घर दीप जलाकर दीपावली सरीखी खुशियां मनाई गईं। हालांकि अचानक दीयों की बढ़ी मांग की वजह से उनकी कीमत में इजाफा भी हुआ।
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर सभी ने तैयारियां की थीं, लेकिन अचानक बढ़ी मांग से कीमतें भी बढ़ गईं। बीते कई दिनों से मौसम खराब है, धूप नहीं मिलने की वजह से दीये सूख नहीं पा रहे हैं। लिहाजा जो दीये बने थे, उन्हें कारोबारी पहले ही खरीद ले गए।
मंझनपुर के किराना कारोबारी सतीश केसरवानी बताते हैं, पहली बार उनके यहां मिट्टी के दीये की मांग हुई। ग्राहकों की मांग पर दीये मंगवाए गए, लेकिन इस बार दीये एक रुपये प्रति पीस की दर से मिले।
विज्ञापन

निजामपुर नौगीरा के कुम्हार धनराज बोले, बर्तन या दीया बनाने के लिए पहले मिट्टी तैयार करनी पड़ती है। इस बार मांग तो अचानक बढ़ी, लेकिन मौसम की वजह से दीये तैयार करने का मौका नहीं मिला। कारोबारी गांव-गांव आकर दीये 70 से 80 रुपये सैकड़ा थोक में खरीद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें