फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दबंगों ने महिला को पीटा, आरोप- बेटे को कर दिया गायब

Tue, 23 Jan 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के मेड़रहा गांव में पिछले दिनों महिला को पीटने के बाद उसके बेटे को अगवा कर गायब करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेडरहा गांव की सीमा देवी पत्नी धर्मदास ने बताया कि पड़ोसी गांव मढी के पंचमलाल से उसकी रंजिश चल रही है। पांच नवंबर को आरोपी ने अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद आरोपी उसके बेटे राजबाबू को जबरन साथ ले गया व कहीं गायब कर दिया।
घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता अदालत की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पंचम लाल, सुनील कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें