सदर कोतवाली के मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोर्राे निवासी वेद प्रकार श्रीवास्तव का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य श्रीवास्तव मंगलवार रात करीब नौ बजे किसी काम से मेडिकल कॉलेज की ओर गया था। वहां पांच से छह दबंगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आदित्य को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जानकारी के बाद परिवार के लोगों भी वहां पहुंच गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। इस बीच, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। मंझनपुर एसओ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की बात कह रहे हैं।