पश्चिम शरीरा के सेंगरहा गांव में अवध नारायण के पशुबाड़े में आग लगने की घटना के बाद लोगों की जुट
- फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
सदर तहसील के सेगरहा गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पशुबाड़े में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरा पशुबाड़ा आग की लपटों से घिर गया। घटना में पशुबाड़े में बंधी एक भैंस जलकर मर गई, जबकि दूसरा पशु गंभीर रूप से झुलस गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। पीड़ित अवध नारायण पांडेय ने बताया कि आग की चपेट में आकर उनका ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। बाद में मंझनपुर और पश्चिमशरीरा से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।