फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 22.93 करोड़ रुपये से कोसम इनाम में आकार ले रहा बुद्ध थीम पार्क

Sat, 10 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
निर्माणाधीन बुद्ध थीम पार्क में बनने वाली प्रतिकात्मक मूर्ति- प्रशासन
विज्ञापन
कोसम इनाम गांव में 22.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बुद्ध थीम पार्क तेजी से आकार ले रहा है। तेलंगाना के नागार्जुन सागर स्थित बुद्धवनम की तर्ज पर विकसित यह परियोजना कौशाम्बी की प्राचीन पहचान को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लगभग 11 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहा बुद्ध थीम पार्क मौजूदा वर्ष के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह थीम पार्क बौद्ध विशिष्ट आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि यह परियोजना क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति दे।
पार्क का प्रमुख आकर्षण बुद्धचरित वनम होगा, जिसमें भगवान बुद्ध के जन्म, तपस्या, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तक की जीवन यात्रा को आकर्षक मूर्तियों और कलात्मक संरचनाओं के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में ध्यान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

धर्मचक्र मुद्रा, अभय मुद्रा और भूमिस्पर्श मुद्रा जैसी विभिन्न मुद्राओं पर आधारित एक विशेष ध्यान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा जातक म्यूरल गैलरी, ध्यान वनम और स्तूप गैलरी जैसे विशिष्ट जोन आगंतुकों को भगवान बुद्ध के जीवन-दर्शन से जोड़ेगा। स्तूप गैलरी में श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल, तिब्बत, दक्षिण कोरिया और अफगानिस्तान सहित विभिन्न देशों के 13 प्रतिष्ठित स्तूपों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी।
साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बौद्ध स्थलों का भी प्रतिनिधित्व होगा, जिससे यह परिसर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक समग्र सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

निर्माणाधीन बुद्ध थीम पार्क में बनने वाली प्रतिकात्मक मूर्ति- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें