फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सरकार की होगी सत्ता में वापसी: इंद्रजीत

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज सोमवार को सैनी में सपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा, सीएम अखिलेश यादव ने कौशाम्बी की घोर उपेक्षा की। सपा राज में सरकारी कार्यालय दलालों के अड्डे बन गए हैं।  अखिलेश सरकार से आम जनता तंग आ चुकी है। होने वाले विधान सभा चुनाव में बसपा पूर्व बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहृवान किया।
विज्ञापन


पूर्व कबीना मंत्री एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज सैनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सूबे की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सूबे में अखिलेश को कोई सीएम नहीं मानता। कहा कि कौशाम्बी दौरे के वक्त जिले के अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सीएम कौशाम्बी  मेडिकल कालेज, लेहदेरी मार्ग को फोर लेन देने जैसी दर्जनों योजनाओं की घोषणा करेंगे।

इसके लिए जिला प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया था। पर, सीएम ने बसपा के गढ़ माने जाने वाले कौशाम्बी में बसपा शासन काल में स्वीकृत परियोजनाआें को सरकार की उपलब्धि बताते हुए उद्घाटन कर दिया और चले गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहृवान किया कि मायावती ने सिराथू से सईदुर रब को सोच समझ कर प्रत्याशी बनाया है। हाथी का बटन दबाना नहीं भूले। इस मौके पर राज्य सभा सांसद मुनकाद अली, लाल मणि प्रसाद, टीकेश गौतम, जीत लाल पासी, आशिफ जाफरी विधायक चायल, अमरेंद्र बहादुर, आरके पटेल, परवेज अंसारी, जिलाध्यक्ष हरी लाल बौद्ध, घनश्याम गौतम, कामता पासी, राज कुमार, भूप लाल, सरवर अली, लालमनि सोनकर, शिव बाबू, इमरान अब्बास, शुकरू लाल निर्मल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभा के समापन के वक्त हुई हूटिंग
 सैनी कृषि मैदान में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिरी समय भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। प्रत्याशी को लेकर शुरू हुई इस हूटिंग पर मंचासीन नेताओं ने विरोध करने वालों को गैर बसपाई करार दे दिया। कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे सपा के एजेंट है। वे भीड़ का लाभ ले बसपा कार्यकर्ताओं के बीच में घुस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें