फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीएसए ने 11 शिक्षामित्रों की सेवाएं की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों से लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे 11 शिक्षामित्रों की सेवाएं शुक्रवार को समाप्त कर दी गईं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है।

इन शिक्षामित्रों की सेवा समाप्त
आशा देवी (प्राथमिक विद्यालय सदुल्लापुर, मंझनपुर), विद्यावती (कंपोजिट विद्यालय फताहीपुर, मंझनपुर), सीमा देवी (प्राथमिक विद्यालय भैला प्रथम, मंझनपुर), रितिका सिंह (कंपोजिट विद्यालय चलौली, चायल), हेना कौसर (निजी विद्यालय राल, सिराथू), शैला आफताब (प्राथमिक विद्यालय मलाक मोहीउद्दीनपुर, मूरतगंज), आभा (प्राथमिक विद्यालय जोत खातून, मूरतगंज), मीनू केशरवानी (प्राथमिक विद्यालय चंदवारी, मूरतगंज), नाजमी जुनैद (प्राथमिक विद्यालय महगांव, मूरतगंज), प्रभा (प्राथमिक विद्यालय हुसैनमई, मूरतगंज) और शिवकन्या (प्राथमिक विद्यालय पन्नोई, मूरतगंज) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 11 शिक्षामित्र करीब एक वर्ष से विद्यालय नहीं आ रहे थे। विभाग की ओर से उन्हें कई बार नोटिस जारी कर विद्यालय में उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें