फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीएसए ने दिया अनुपस्थित शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने के निर्देश

Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से तैनात 22 शिक्षामित्र व चार अनुदेशक लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे है। अब बीएसए ने इनको लेकर सख्ती दिखाई है। इनकी सूची पांच ब्लॉक के बीईओ को भेजकर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह प्रक्रिया 15 दिन में पूरी कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले के मंझनपुर, नेवादा, चायल, मूरतगंज व सिराथू विकास खंडों के 22 शिक्षामित्र व चार अनुदेशक बिना सूचना के लंबे समय से विद्यालयों में नहीं आ रहे हैं। कई बार नोटिस के बाद भी इनकी ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
डाक से भी पत्र भेजकर जवाब मांगा गया। लेकिन, उत्तर नहीं मिला। यह सभी 2018 से अलग-अलग तिथियों से अब तक स्कूल नहीं आए। ऐसे में अब इनकी सेवा समाप्ती की कार्रवाई की जा रही है। अनुपस्थित शिक्षामित्र व अनुदेशकों के बीईओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इनपर होनी है कार्रवाई
निर्देश के अनुसार छिमिरछा की शिक्षामित्र शीला यादव, निमतापुर की गौरा देवी, सदुल्लापुर की आशा देवी, फताहीपुर की विद्यवती, मेड़ीपुर की अनीता देवी, गुलामीपुर के अरविंद कुमार, भैला प्रथम की सीमा देवी, चलौली की रितिका सिंह, जाठी की बीना त्रिपाठी, भैंसहापर के भानु प्रताप सिंह, कौसर राला की हेना, झंडापुर की विमला देवी पांडेय, इमलीगांव की विभा देवी, पूरे हजारी की संध्या शुक्ला, हरदरमऊ की सुमित्रा देवी, मलाक मोहिद्दीनपुर की शैला आफताब, चंदवारी की आभा जोतखातून और मीनू केसरवानी, महगांव की नाजमी जुनैद, उमरपुर की नीरज त्रिपाठी, हुसैनमई की प्रभा, पन्नोई की शिवकन्या पर कार्रवाई होगी। साथ ही रोही के अनुदेशक गंजन और राजेंद्र सिंह, कसिया की शशि यादव व जाठी की आभा पर भी कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें