फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि बंटवारे को लेकर भाई का सिर फोड़कर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Tue, 25 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा के जलालपुर शाना गांव में सोमवार दोपहर खेत के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में बड़े भाई का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया साथ ही उसका बांया हाथ भी टूट गया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जलालपुर शाना गांव निवासी बांके लाल पुत्र मैकूलाल का खेत के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से छोटे भाई नीरज कुमार मौर्या से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद छोटे भाई ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पड़ोसियों की सूचना पर आई एम्बुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें