फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जी तरीके से भाइयों पर पैतृक भूमि की वरासत दर्ज कराने का आरोप

Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सेवढ़ा गांव में एक किसान ने अपने ही भाइयों पर पैतृक भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को सीडीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सेवढ़ा निवासी जगमोहन के मुताबिक उनके पिता रामफल का निधन 20 फरवरी 2021 को हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद पैतृक भूमि की वरासत दर्ज होनी थी। आरोप है कि उनके दो भाइयों ने गलत जानकारी देकर पूरी भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। जगमोहन का कहना है कि जानकारी होने पर उन्होंने संबंधित हल्का लेखपाल से संपर्क किया, लेकिन लेखपाल ने दोनों भाइयों को ही वारिस मानते हुए उनका नाम दर्ज करने से इन्कार कर दिया। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने तहसीलदार संजय दुबे को मामले की जांच कर कार्रवाई निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें