फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर थाने पहुंचा भाई

Sun, 27 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। एक किशोर ने देर रात बड़ी बहन को किसी से मोबाइल पर बात करता देख आपा खो दिया। कुल्हाड़ी से बहन की गर्दन पर ताबड़तोड़ चार वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। शनिवार सुबह खुद ही कोतवाली पहुंचा और अपना जुर्म कुबूल किया। वारदात में उसका पिता, बड़ा भाई और मां भी शामिल हैं। डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र के रहने वाले किसान मनराखन सिंह की 15 वर्षीय बेटी दो भाइयों में इकलौती थी। आठवीं तक पढ़ी किशोरी का करीब छह महीने पहले गांव में ही गैर बिरादरी के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी जब किशोरी के घरवालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। नौ जुलाई को परिजन किशोरी को दिल्ली में रहने वाले उसके चाचा के घर छोड़ आए। 24 जुलाई का किशोरी का बड़ा भाई दिल्ली पहुंचा व उसे साथ लेकर गांव आ गया।

शुक्रवार देर रात किशोरी किसी से फोन पर बात कर रही थी। यह देख उसका 13 वर्षीय भाई आगबबूला हो गया। उसने परिजनों संग मिलकर किशोरी को मार डाला।शनिवार सुबह करीब 10 बजे खुद कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो किशोरी का शव चारपाई के बगल जमींन पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके दोनों हाथ कमर के पास थे। देखने से लग रहा था कि जैसे किशोरी का हाथ पीछे की तरफ बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया हो। घटना एक किशोर के अकेले की बलबूते की नहीं देख पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया है। हत्याकांड में एक रिश्तेदार के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।





सरायअकिल कोतवाली इलाके एक गांव में एक किशोरी को उसके पिता और भाइयों ने किसी से मोबाइल पर बात करने को लेकर मार डाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें