किशोरी की मौत के बाद समसपुर गांव में जुटे नाते रिश्तेदार। स्रोत- ग्रामीण
चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव के नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी बेटी सकीना (13) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। देर शाम वह घर के पास घूम रही थी, तभी अचानक कुएं में गिर गई। पड़ोसियों ने घटना देख शोर मचाया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।