फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जीजा-साले ने तीन लाख ठगे

Mon, 19 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जीजा-साले ने एक युवक से तीन लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौसपुर गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि पड़ोसी गांव हुसैनमई का युवक अपने जीजा संग चिटफंड कंपनी में काम करता है। तीन साल पहले वह दोनों उसके घर आए और रकम दोगुनी का लालच दिया। दोनों ने किसी तरह की कोई समस्या होने पर ब्याज सहित रकम लौटाने का वादा किया था।
झांसे में आकर उसने तीन लाख रुपये एक कंपनी में जमा दिया। आरोप है कि अब वक्त पूरा होने के बाद दोनों उसका रुपया वापस नहीं करा रहे हैं। शनिवार को रकम मांगने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें