फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार भाई व बहन की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 08 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल ​शिमला व खुशी को अस्पताल ले जाया गया।। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : सियार के हमले में जान गंवाने वाला मासूम अभय।
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह बेकाबू कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी मौसेरी बहन की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दूसरी मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एयरबैग के खुलने से कार सवार शिक्षिका और आरोपी चालक बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली अंतर्गत भरेठा गांव निवासी जयसिंह ने बताया कि उनका बेटा विजेंद्र यादव (20) महगांव में अपनी मौसी के घर धान कटाई के लिए गया था। धान कटाई का काम खत्म होने के बाद वह मौसेरी बहन शिमला उर्फ राधा यादव (18) और खुशी (16) पुत्री कमल सिंह के साथ बाइक से महगांव लौट रहा था। इस दौरान जीटी रोड पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फिर बेकाबू होकर पास स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार विजेंद्र यादव की कार के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिमला और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना के वक्त एयरबैग खुलने से कार सवार प्रयागराज की सिविल लाइन निवासी शिक्षिका ऋचा मिश्रा और फूलपुर के अतरौल गांव निवासी चालक दिव्यांशु यादव पुत्र राजकुमार बाल-बाल बच गए। ऋचा मिश्रा कंपोजिट विद्यालय कोखराज में तैनात हैं।
इधर, हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिमला और खुशी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दाैरान शिमला की मौत हो गई जबकि खुशी की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

एंबुलेंस से घायल शिमला व खुशी को अस्पताल ले जाया गया।। स्रोत : ग्रामीण- फोटो : सियार के हमले में जान गंवाने वाला मासूम अभय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें