पश्चिमशरीरा क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी महिला ने अपने ही सगे भाई पर घर से जेवरात व नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, सीमा देवी ने बताया कि वह बीते 25 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह अपने चार वर्षीय बेटे राजदीप का आधार कार्ड बनवाने के लिए मायके पूरबशरीरा गई थी। इस दौरान उसका भाई नीरज घर पर मौजूद था। आरोप है कि मौका पाकर नीरज ने घर में रखे जेवरात और करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। जब वह घर लौटी तो सामान नहीं मिला।