सैनी कोतवाली के चक मानिकपुर सैय्यद राजेपुर गांव में सोमवार की रात रास्ते के विवाद में दो पक्षों में ईंट पत्थर चले। घटना में महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए। तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
चक मानिकपुर सैय्यद राजेपुर गांव के पंकज सिंह सोमवार की रात 10 बजे घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर रमेश चंद यादव गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर रमेश ने परिवार वालों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
जानकारी होने पर पंकज के परिवार वालों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे दूसरे पक्ष से रमेश व उनकी पत्नी अनीला देवी, दिनेश व बेटा अनिलेश जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है।
घटना को लेकर दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से पंकज सिंह, दीपू यादव, अर्चना यादव व दूसरी ओर से रमेश चंद्र यादव, दिनेश सिंह यादव, अनीला देवी, अनिलेश पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की है।