फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रात होते ही बरसने लगते हैं ईंट-पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव में रात होते ही ईंट-पत्थर चलने लगते हैं। शिकायत के बावजूद घटना पर अंकुश नहीं लग सका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। दुर्गापुर गांव के राजा द्विवेदी, ज्ञान प्रसाद, लल्ली, दयाशंकर पांडेय आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिन से बस्ती के दर्जन भर घरों पर ईंट-पत्थरों बरसने लगते हैं। ग्रामीणों ने पत्थर फेंकने वाले अराजकतत्वों का पता लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। डर के कारण भीषण गर्मी में लोग घरों के अंदर सोने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम दुर्गापुर गांव पहुंचे लोधौर चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी ने शंका के आधार पर कई संदिग्धों को पकड़ कर बैठाया भी, बावजूद इसके पत्थर गिरना बंद नहीं हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अराजकतत्वों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भाभी को दी जान से मारने की धमकी
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के उजिहिनी आइमा गांव की मधु देवी ने बताया कि ननद से उसका विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह ननद ने उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने जाकर मामले की शिकायत की है। संवाद
-
पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, केस दर्ज
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर निवासी कमल सिंह ने बताया कि पड़ोसी चंद्रमा प्रसाद से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। मंगलवार शाम विवाद के बाद चंद्रमा ने अपने बेटे सूरज और मददगारों के साथ मिलकर उसके भाई अनिल को लाठी-डंडे से पीट दिया। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने चंद्रमा, सूरज व चेतन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें