फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे की मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र सिंह उर्फ अंकित की फाइल फोटो स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। चालक को थका जानकर युवक उससे ट्रैक्टर लेकर खुद खेत जोतने लगा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

रामपुर धमावां निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी जय करन सिंह का ट्रैक्टर चालक रामबाबू सोमवार को उनके खेत की जुताई कर रहा था। चालक को घर लौटने में शाम होने लगी तो जयकरन का बेटा देवेंद्र सिंह उर्फ अंकित (30) भी खेत पहुंचा। करीब एक बीघे खेत की जुताई होनी बाकी थी। चालक को थका जानकर अंकित ने उसे आराम करने को कहा व खुद ही ट्रैक्टर से खेत जोतने लगा। इस दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर खेत के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी की खाई में पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अंकित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई।

पत्नी को अफसर बनाना चाहते थे अंकित
कारोबारी जयकरन सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ अंकित का बचपन से ही कारोबारी दीमाग था। उनके बड़े भाई भूपेंद्र सिंह सर्विलांस सेल महोबा में नियुक्त है। देवेंद्र अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाया करते थे। वह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को पीसीएस अफसर बनाना चाहते थे। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने पत्नी को प्रयागराज में रखा था। मंगलवार कड़ा के हुनुमान घाट में अंकित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



शोक संवेदना जताने वालों का लगा तांता
देवेंद्र सिंह उर्फ अंकित के अंतिम दर्शन के लिए शोक संवेदना जताने वालों का तातां लगा रहा। चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव,, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, दिलीप सिंह पटेल, राजेंद्र मौर्या उर्फ लाल मौर्य, मुन्ना फौजी, दया शंकर यादव, चुन्ना सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें