दुर्गापुर गांव में चोरों द्वारा काटी गई सेंध और मौके पर जांच करती पुलिस स्रोत -संवाद
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात समेत दस लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
दुर्गापुर निवासी मोती देवी पत्नी छोटेलाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात खाना खा कर वह बच्चों के साथ घर के अगले हिस्से में बने छप्पर के नीचे सो गई थीं। आधी रात को चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और कमरे में रखा बक्सा ले गए। बक्से में पचास हजार रुपये नकद और करीब 9.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे।
शुक्रवार सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर गांव के लोग इकटठा हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।