कोविड सर्टिफिकेट पर परोसा जा रहा ब्रेड मक्खन।
- फोटो : अमर उजाला
मंझनपुर के सिराथू रोड स्थित एक चर्चित दुकान में कोविड सर्टिफिकेट पर बंद मक्खन परोसा जा रहा है। यह वही दुकान है जहां पर सफेदपोश नेता से लेकर पुलिस कर्मचारी तक चाय नाश्ता करने का काम करते हैं। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में कोविड सर्टिफिकेट दुकानदार को कहां से मिला। यदि जांच कराई जाए तो इतनी बड़ी संख्या में कोविड सर्टिफिकेट किसने दुकानदार तक पहुंचाएं और दुकानदार लापरवाही के साथ लोगों में को भी कोविड सर्टिफिकेट पर धड़ल्ले से बंद मक्खन व पकोड़े परोस रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लोग इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।