फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोर खंगाल ले गए परचून की दुकान

Sun, 21 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात बिजिया बाजार की एक परचून की दुकान खंगाल डाली। सेंध काटकर चोर दुकान से घी, चीनी, चावल, दाल, मेवा, साबुन, सुपारी समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। सुबह दुकान में सेंध और आसपास बिखरा सामान देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डाग स्कवायड टीम के साथ पहुंची कौशाम्बी कोतवाली पुलिस चोरों की खोजबीन में जुटी, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह उनका कोई सुराग नहीं लगा सकी थी।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली के बेहन का पुरा गांव निवासी जगत नारायण अग्रहरि की बिजिया बाजार में परचून की दुकान है। वह रात में दुकान बंद करके घर चला जाता है। शुक्रवार की रात सेंध काटकर चोर उसकी दुकान खंगाल ले गए। भुक्तभोगी ने बताया कि चोर दुकान से घी, सरसों का तेल, शक्कर, गुड़, मेवा, साबुन, चावल, दाल, बिस्किट, नमकीन, सुपारी, पान गुटखा समेत करीब एक लाख रुपये का सामान ले गए हैं। सुबह बिजिया चौराहे के लोग सोकर उठे, तो परचून की दुकान में बड़ा सा छेद और आसपास के सामान बिखरा देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी। दुकान में चोरी होने की भनक लगते ही उसके होश उड़ गए। मौके पर आकर उसने देखा, तो दुकान से ज्यादातर सामान गायब था। सूचना पर कौशाम्बी एसओ भी सिपाहियों के साथ मौके पर आए। चोरों का पता लगाने के लिए डाग स्कवायड टीम की भी मदद ली गई। पर, पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

उधर, दुकान में हुई चोरी की घटना से बिजिया के लोगों में दहशत है। लोगों ने बताया कि बिजिया चौराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी रहती है। इसके बाद भी चोर दुकान खंगाल ले गए। बता दें कि जिले में इस समय चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अभी सोमवार की रात चोरों ने कोखराज क्षेत्र के जिल्लापर गांव के रिटायर्ड दरोगा और मंगलवार की रात पश्चिमशरीरा के भड़हरी गांव के फौजी के घर से गहने, कपड़े नगदी समेत 5-5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया था। इसी तरह से बुधवार की रात सरायअकिल के भगवानपुर, घोसिया, बरई गांव के नौ घरों से लाखों का सामान चोरों ने पार किया था। चोरी की इनमें से एक भी घटना की पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें