फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीतल के बर्तनों की फिर लौटी बहार, नक्काशीदार की बढ़ी मांग

Fri, 05 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी में पीतल के बर्तन खरीदते लोग:samvad
विज्ञापन
शादियों के सीजन में पीतल के डिजायनर बर्तन लोगों को लुभा रहे हैं। स्टील, एल्यूमीनियम और प्लास्टिक के बीच लोग पीतल के बर्तनों की खूब मांग कर रहे हैं। नक्काशीदार बर्तनों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि पीतल के बर्तनों में भोजन स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक होता है। इसलिए महिलाएं रोजमर्रा के उपयोग के लिए पीतल के डिजाइनर डिनर सेट को प्राथमिकता दे रही हैं।
अशोक नगर के बर्तन व्यापारी मोहन श्याम केसरवानी ने बताया कि पहले जहां पारंपरिक पीतल के सीमित बर्तन चलते थे। वहीं अब बाजार में नए डिजायन, फैंसी पैटर्न खरीदारों को खूब लुभा रहा है। लोग दिखने में आकर्षक और लंबे समय तक टिकाऊ बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

जीएसटी कम होने के बावजूद बर्तन के दाम महंगे
व्यापारी बाबूलाल बताते हैं कि पीतल पर जीएसटी कम होने के बावजूद इसके बर्तनों के दाम बढ़ गए हैं। विगत वर्ष पीतल का भाव 1100 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 1250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
पीतल के बर्तनों की कीमत (रुपये में)

डिजायनर परात- 800 से 2000

तांबे की बोतल - 800

चम्मच सेट - 300

पीतल की बोतल -1000

हांडी - 1500

डिनर सेट- 2500-3500

लोटा - 240

कढ़ाई - 2000
छह ग्लास का सेट- 1000-1500

थाली सेट - 2500- 5500


पीतल पर जीएसटी कम होने के बाद भी कीमतें नीचे नहीं आई हैं। बर्तनों पर जीएसटी घटा है लेकिन कच्चे माल के कारण कुल लागत बढ़ गई है। इसके बावजूद पीतल के बर्तन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। - प्रदीप वर्मा, व्यापारी


ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पीतल के तरह-तरह वैरायटी के बर्तनों से गोदाम भर दिया गया है। लोग आकर्षक वैरायटी के पीतल के बर्तन बेटी की शादी में देने के लिए खरीदारी कर रहे है। कुछ बर्तन घर के लिए भी लोग खरीद रहे हैं।-मोहन श्याम केसरवानी, व्यापारी करारी

करारी में पीतल के बर्तन खरीदते लोग:samvad

करारी में पीतल के बर्तन खरीदते लोग:samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें