फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग शुरू होते ही बोतलबंद पानी के कारोबार में उछाल

Mon, 09 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बा ​स्थित गोदाम में रखी पानी की बोतलें।  संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और सहालग शुरू होते ही बोतलबंद पानी के कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। लोगों के बीच अब बोतलबंद पानी की मांग तेज हो गई है। करारी कस्बा सहित अन्य क्षेत्र में दो से चार डीसीएम बोतल बंद पानी की प्रतिदिन खपत हो रही है।
विज्ञापन

दिन में कड़ाके की धूप और सुबह शाम की ठंड के साथ ही शादी-विवाह का भी सीजन आ गया है। इसलिए इन दिनों बाजार में बोतलबंद पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। होलसेलर राजेश ने बताया कि कस्बा सहित अन्य क्षेत्र के कई गांवों में रोजाना तीन से चार डीसीएम पानी की खपत हो रही है।
गुवारा तैयबपुर के डॉ. सुभाष विश्वकर्मा ने बताया कि मार्च में बेटी की शादी गेस्ट हॉउस से है। खुला पानी लोग कम पसंद करते हैं। इसलिए मेहमानों के लिए आधा लीटर वाली दो हजार पानी की बोतल की बुकिंग किया हूं।
विज्ञापन

गांव, नगर से लेकर शहर तक दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने घरों और कार्यालयों में आरओ जरूर लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद बोतलबंद पानी की मांग बढ़ रही है। करारी क्षेत्र में करीब 20 लोग बोतलबंद पानी की सप्लाई कर रहे हैं। - राजेश कुमार जायसवाल
ठंड के मौसम में जहां मुश्किल से 30 से 40 बोतल पानी प्रतिदिन बिकता था, वहीं मौसम बदलने और शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही अब रोजाना करीब 100 बोतल पानी की बिक्री हो रही है। - अनूप मौर्य

करारी कस्बा स्थित गोदाम में रखी पानी की बोतलें।  संवाद

करारी कस्बा स्थित गोदाम में रखी पानी की बोतलें।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें