फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ओसा में मजदूर सूरज की हत्या के मामले के दोनों अभियुक्तों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 09 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। ओसा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रहे मध्य प्रदेश रीवा निवासी सूरज (26) की हत्या मामले में दोनों नामजद अभियुक्तों ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। रीवा जिले के थाना बैकुंठ अंतर्गत भस्मा गांव की उमा देवी अपने बेटे-बहू व बच्चों के साथ ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के पीछे बन रही इमारत में रहकर मजदूरी करती हैं। उन्होंने तीन दिसंबर को थाना मंझनपुर में सूचना दी थी कि उनके बेटे सूरज को दो दिसंबर की रात साथी मजदूर और ठेकेदार का बेटा विशाल और उसका भांजा छोटू बाइक पर बैठाकर ले गए थे। देर रात मिली सूचना के अनुसार दोनों ने सूरज की हत्या कर शव कहीं फेंक दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर भी दी थी। तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर में थाने में आरोपी विशाल पुत्र संतलाल निवासी पीपल गांव, धूमनगंज, प्रयागराज और छोटू पुत्र विजय निवासी टिकुरी, थाना पुरामुफ्ती, प्रयागराज पर एफआईआर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें