फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो पक्षों चले लाठी-डंडे, महिलाओं सहित 12 जख्मी

Mon, 14 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के चक गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाओं सहित 12 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चक गांव निवासी लालचंद्र ने बताया कि 10 अक्तूबर को उसकी भाभी शर्मीला देवी ने गेहूं धोकर घर के बाहर चारपाई पर सुखाने के लिए फैलाया था। इसी दौरान पड़ोसी राजपाल की भैंस आकर गेहूं खाने लगी। भैंस भगाने पर राजपाल गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि विरोध करने पर वह अपने बेटे कुशल, सोनू व परिवार के ही कुंजन, तीरथ, पप्पू सोनकर, राना, गामा आदि के साथ मिल उसे पीटने लगा। बीचबचाव करने आए देवर लालचंद्र, ससुर पथरू व परिवार के धर्मराज, फूलकली, दीपक और विमला देवी को भी हमलावरों ने पीट दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के कुशल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर धर्मराज उसके भाई दीपक, कप्तान, अवधेश, परिवार के भानु, रामराज तथा भगवानदीन ने उसके घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उर्मिला, कुंदन, सोनू व निशा को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें