मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में द्वारचार के दौरान आतिशबाजी की चिनगारी से बोलेरो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में द्वारचार के दौरान आतिशबाजी की चिनगारी से बोलेरो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे बरात में अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक बोलेरो जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी ग्रामसभा के खूझा गांव निवासी अरुणेश कुमार पुत्र केदारनाथ की बेटी की कल शादी थी। बरात फतेहपुर जनपद के खखरेडू थाना क्षेत्र के उमरा गांव से आई थी। बरातियों ने द्वारचार के समय आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसकी चिंन्गारी थोड़ी दूर पर रखे धान की पराली में पड़ने से आग लग गई। पराली के बगल में खड़ी हुई बोलोरो गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते बोलेरो के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।