फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : द्वारचार के दौरान आतिशबाजी करते समय बोलेरो में लगी आग, मची रही अफरातफरी

Mon, 21 Apr 2025 03:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में द्वारचार के दौरान आतिशबाजी की चिनगारी से बोलेरो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आतिशबाजी के दौरान बोलेरो में आग लग गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में द्वारचार के दौरान आतिशबाजी की चिनगारी से बोलेरो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे बरात में अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक बोलेरो जलकर नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन


पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी ग्रामसभा के खूझा गांव निवासी अरुणेश कुमार पुत्र केदारनाथ की बेटी की कल शादी थी। बरात फतेहपुर जनपद के खखरेडू थाना क्षेत्र के उमरा गांव से आई थी। बरातियों  ने द्वारचार के समय आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसकी चिंन्गारी थोड़ी दूर पर रखे धान की पराली में पड़ने से आग लग गई। पराली के बगल में खड़ी हुई  बोलोरो गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते बोलेरो के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें