इस संबंध में सदर कोतवाली कर्वी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11801) से बेड़ी पुलिया अहमदगंज रेलवे फाटक से एक किलोमीटर कर्वी शहर की ओर बुधवार शाम चार बजे रेलवे ट्रैक पर दो धड़ में मिला शव मिला, जिसकी शिनाख्त कोखराज थाना क्षेत्र के नरेश उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर व रेलवे विभाग से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर,मुकदमा दर्ज़ कर कार्यवाही की जाएगी l
घर से 80 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा नरेश
कोखराज थाना क्षेत्र के रेवरीपर बिसारा निवासी नरेश (65) पुत्र दक्खिनी घर से अस्सी किलोमीटर दूर चित्रकूट जिले के कर्वी कैसे पहुंचा, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। चर्चाओं पर जाएं तो परिजन व मोहल्ले के लोगों का कहना है कि राम वन गमन मार्ग पर स्थित करोड़ों की ज़मीन बेचने के बाद उसको ज़मीन का पैसा नहीं मिला था। पैसा देना न पड़े इसी के चलते उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी पर रख दिया गया है।