फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीएफसी रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरियों गांव के सामने डीएफसी रेल लाइन के पास युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक अप-लाइन के पोल नंबर 332/01 और 332/02 के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिराथू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से युवक की पहचान करने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की तस्वीर प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सैनी प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय प्रभारी ने बताया कि डीएफसी रेल लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिला है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें