फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Wed, 05 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को तहसील सभागार में 196 बूथों के बीएलओ और सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करें और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने दें। राजस्व निरीक्षक (निर्वाचन) सुनील अग्रहरि ने प्रशिक्षण में विभिन्न प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र दो प्रतियों में भरा जाएगा, जबकि इस दौरान किसी भी दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। संकलन कार्य चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा और अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 को किया जाएगा।
पिछली बैठक में फीडबैक न देने वाले कड़ा क्षेत्र के 40 और सिराथू के कई बीएलओ से जवाब तलब किया गया। तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल ने कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गलती न रहे। इस दौरान बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, कड़ा क्षेत्र के नीरज उमराव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें